अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग, बुक करना है हेलीकॉप्टर यह है प्रक्रिया जानिए किस रूट का है कितना किराया

Amarnath Helicopter booking online:भारत में अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है|इस साल यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी| श्रद्धालु यात्रा में जाना चाहता है उसे पहले अमरनाथ यात्रा मैं जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा|इसके लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है|तो आईए जानते हैं अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग किस प्रकार कर सकते हैं|

अमरनाथ यात्रा एक पवित्र यात्रा है हर कोई अमरनाथ यात्रा जरूर करना चाहता है|लेकिन यह यात्रा काफी कठिन यात्रा भी मानी गई है| इस यात्रा को पूरा करने के लिए पैदल 14 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ने होती है|जो काफी कठिन है| एक मार्ग अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग है,जबकि दूसरा गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग|यात्रा के दौरान ग्लेशियर पर करने होते हैं| तभी हमें बाबा बर्फानी जी के दर्शन प्राप्त होते हैं| इस बार यह यात्रा 52 दिनों तक चलने वाली है|

Amarnath Helicopter booking online

श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12756 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्तों की भीड़ आती है|हर कोई भक्त बाबा बर्फानी जी के दर्शन करना चाहता है|अगर हम सुविधा की बात करें तो बाबा बर्फानी जी के दर्शन के लिए एक तो हम पैदल यात्रा कर सकते हैं या फिर घोड़े खच्चर बैठकर यात्रा कर सकते हैं|

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड  के द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए helicopter booking of amarnath yatra शुरू कर देगी है|अगर जो भी यात्री अमरनाथ यात्रा में हवाई यात्रा करना चाहता है तो उसको पहले Amarnath Yatra 2024 Helicopter booking जरूर करवानी होगी|हम आपको बता देंगे अगर आप अमरनाथ यात्रा में आने का सोच रहे हैं और हेलीकॉप्टर के द्वारा यात्रा करना चाहते हैं तो हम आपको बताना चाहेंगे कि अमरनाथ यात्रा के लिए आपको एडवांस में बुकिंग करवानी होगी|

अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Amarnath Helicopter booking online
मंदिर का नाम  अमरनाथ यात्रा
राज्य  जम्मू कश्मीर
मंदिर स्थितजम्मू कश्मीर
बुकिंग करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://jksasb.nic.in/

अब तक 3 लाख यात्रियों ने करवाया है रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद 3 लाख यात्रियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है| इस साल हेलीकॉप्टर से यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया गया है|इस साल लगभग 5 लाख के गुफा मंदिर में आने की उम्मीद है|अमरनाथ हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी|

श्रीनगर से भी मिलेगी सुविधा

यह पहली बार इस बार श्रीनगर से भी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा पाएंगे| श्रद्धालु श्रीनगर से पंचतरणी और श्रीनगर से नीलग्रथ जा सकेंगे और एक ही दिन में यात्रा पूरी कर सकेंगे| पहले ग्राउंड से पहलगाम से पंजतरणी तक भी सेवा मिलेगी। बालटाल मार्ग के लिए ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉप्टर और एयरो एयरक्राफ्ट की सेवाएं ली जा रही हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी गाइडलाइन

  • 13 साल से कम और 70 साल ज्यादा की उम्र वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा|
  • जो महिला 6 सप्ताह की गर्भवती है यात्रा नहीं कर सकती|
  • अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाना भी अनिवार्य है|
  • अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूर होना चाहिए|

Amarnath helicopter booking price

Baltal to Amarnath Helicopter price एक तरफ 2800 और दोनों तरफ का करिया 5600 है|इसी तरह पहलगाम रूट के लिए हेरीटेड एविएशन की सेवाएं ली जा रही हैं।इसका एक तरफ किराया 4200 और दोनों तरफ का 8400 होगा। हेलीकाप्टर सेवा के लिए अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की जरूरत नहीं होती है। 

Amarnath Helicopter booking online

  • अमरनाथ हेलीकॉप्टर ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने हेलीकॉप्टर बुकिंग पेज खुलेगा|
  • उसके बाद पूछी गई जानकारी अपना नाम पता मोबाइल नंबर ईमेल आईडी अन्य जानकारी भरिए|
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें|
  • अब आपके पास पेमेंट का ऑप्शन आएगा| उसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा|
  • इस प्रकार आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग कर सकते हैं|

2 thoughts on “अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग, बुक करना है हेलीकॉप्टर यह है प्रक्रिया जानिए किस रूट का है कितना किराया”

Leave a Comment

जानिए दिलजीत दोसांझ इंडिया टूर कौन से शहरों में है, टिकट कीमत Kalka To Shimla Toy Train Booking online आज तक कोई इस कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाया मणि के दर्शन कैलाश पर्वत पर