Goga Navami 2024:Date and Time Rituals, Puja, and Fasting Guide

Goga navami 2024 in hindi:गोगा नवमी परिवार में सुख और समृद्धि लाने के लिए मनाई जाती है| गोगा नवमी लोकप्रिय हिंदू त्यौहार है|भारत के उत्तरी के क्षेत्र में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राजस्थान हिमाचल प्रदेश हरियाणा और पंजाब में अधिक धूमधाम और के साथ मनाया जाता है| हिंदी पंचांग के अनुसार गोगा नवमी प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। तो आईए जानते हैं गोगा नवमी 2024 कब है और इसका शुभ मुहूर्त का समय कब है

गोगा नवमी मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिन गोगा जी महाराज का जन्म हुआ था| इसलिए गोगा नवमी पर गोगा देव जी महाराज के साथ भगवान नागदेव की भी पूजा की जाती है| जिसे गोगा नवमी 2024 के नाम से भी जाना जाता है ऐसी मान्यता है कि गोगा जी महाराज नीले घोड़े की सवारी करते हैं| ऐसा माना जाता है कि गोगा देव सांपों से जीवन की रक्षा करते हैं| गोगा नवमी के दिन जाहरवीर गोगा जी की पूजा करने से गोगा जी महाराज सांप से कटने से हमारी रक्षा करते हैं|

Goga Navami 2024

धार्मिक मान्यता है कि गोगा नवमी के दिन महादेव जी का व्रत रखने और पूजा अर्चना करने से सौभाग्यवती होती हैं| और पति दीर्घायु होती है| और उन पर आने वाली विपत्तियों से रक्षा होती है| उनकी हर मनोकामना पूरी होती है ऐसी मान्यता है कि गोगा नवमी के दिन जो महिलाएं गोगा जी की पूजा अर्चना करती है तो उनका पुत्र की प्राप्ति होती है गोगा नवमी के दिन बहने भाइयों को टीका लगाती हैं मिठाई खिलाती हैं। और बदले में भाई बहनों को गिप्ट के रूप में रुपया पैसा देते हैं।

मान्यता है कि जाहरवीर गोगा जी महाराज उत्तर भारत में लोकप्रिय देवता के रूप में पूजे जाते है। इनकी पूजा जैसे उत्तर प्रदेश, हिमाचाल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पूरी भक्ति के साथ की जाती है। राजस्थान में गोगा नवमी पर भव्य मेलो का आयोजित किए जाते हैं और यह उत्सव तीन दिनों तक चलता है।

गोगा नवमी का महत्व

निश्चित रूप से हिंदू संस्कृति में गोगा नवमी का बहुत महत्व है| कई जातीय समूह में गोगा नवमी को श्रद्धांजलि देने के लिए गोगा पंचमी जाती है| लोगों की धारणा के अनुसार गोगा एक शक्तिशाली राजपूत राजकुमार था| जिसके पास सांपों को नियंत्रित करने की अलौकिक शक्तियां थी| आम धारणा के अनुसार उनके जीवन कहानी उनकी मृत्यु और उनके पारिवारिक जीवन में हमें उधर और विनम्र होने के सबक दिए जाते हैं कहानी में बताया गया है कि कैसे उनके उपचार शक्तियों ने कई लोगों के जीवन को पुनःजीवित किया है उन्हें सांप के काटने से ठीक करने के लिए पूजा जाता है|

Goga Navami 2024 Date and Time

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।  सरल शब्दों में कहे तो यह कृष्णा अष्टमी के बाद मनाया जाता है| जाहिर है यह तिथि 27 अगस्त को प्रातः 2:20 मिनट बजे शुरू होगी और 28 अगस्त 2024 को प्रातः 1:33 समाप्त होगी

गोगा नवमी 2024 पूजा विधि

Goga Navami 2024 Puja Vidhi: गोगा नवमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर नित्य कर्मो से निवित्र होकर स्नान आदि करके साफ व शुद्ध कपड़े पहनकर गोगा देव जी महाराज की मूर्ति या फिर फ़ोटो को पूजा स्थल को साफ सुथरा करके एक लकड़ी की चौकी पर स्थापित करके पूजा करे।

इसके बाद दीवार पर गेरू से पोतकर दूध में कोयला पीसकर चाकोर घर बनाकर उसमें पांच सर्प बनाकर उन सर्पो पर जल, कच्चा दूध, रोली-चावल, बाजरा, आटा, घी, चीनी मिलाकर चढ़ाया जाता है। और गुलगुले का भोग लगाया जाता है। इसके बाद चावल और रोटी का प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इसके बाद किसी गरीब व्यक्ति या किसी पण्डित को दान दक्षिणा दिया जाता है।

Leave a Comment

जानिए दिलजीत दोसांझ इंडिया टूर कौन से शहरों में है, टिकट कीमत Kalka To Shimla Toy Train Booking online आज तक कोई इस कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाया मणि के दर्शन कैलाश पर्वत पर