Morari Bapu All Katha List 2026:upcoming Katha schedule,List PDF

Morari Bapu all Katha list 2026:मोरारी बापू आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक हैं मीडिया पर उनके प्रवचन आदि की वीडियो वायरल होते हैं मुरारी बापू देश विदेश में राम कथा का आयोजन करते हैं|मोरारी बापू का नाम देश के चर्चित रामकथा वाचक में एक है तो आईए जानते हैं Morari Bapu all Katha list के बारे में

वे भारत समेत दुनियाभर के अलग-अलग देशों में रामकथा का आयोजन कराते हैं. मोरारी बापू के कथा सुनाने का अंदाज इतना खास है कि, कथा सुनने हजारों भक्तों व श्रोताओं की भीड़ उमड़ती है. कथा के दौरान वे गद्य, पद्य, सुविचार, कविता और शायरी भी कहते हैं| एक ऐसा नाम जो रामकथा के रस-सिंधु में डुबकी लगाने का आह्वान करता है। 1946 में गुजरात के तालगरजदा गाँव में जन्मे मोरारी बापू आज देश-विदेश में रामकथा के सबसे लोकप्रिय वक्ताओं में से एक हैं। उनकी मधुर वाणी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और गहन आध्यात्मिक ज्ञान श्रोताओं को कृष्ण-भक्ति की ओर आकर्षित करते हैं।

Morari Bapu all Katha list 2026

मोरारी बापू का बचपन रामकथा से जुड़ी कहानियों और भजनों से घिरा हुआ था। उनके दादाजी, त्रिभोवंदास, उन्हें रामचरितमानस के चौपाई सिखाते थे। 14 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार रामकथा का वाचन किया, और तब से आज तक वे 900 से अधिक रामकथाओं का आयोजन कर चुके हैं। मोरारी बापू केवल धार्मिक कथाकार नहीं, सामाजिक परिवर्तन के प्रबल समर्थक भी हैं। वे जाति-पांति, ऊँच-नीच, और लिंग-भेद जैसे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। उनकी रामकथा न केवल भक्ति का मार्ग दिखाती है, बल्कि सामाजिक न्याय और समरसता का संदेश भी देती है। 

मोरारी बापू का जन्म 25 सितंबर 1946 में देश की आजादी से ठीक एक साल पहले ही हुआ था. मोरारी बापू का पूरा नाम मोरारिदास प्रभुदास हरियाणी है. उनका जन्म गुजरात के महुआ के निकट तालगरदजा गांव में हुआ. मोरारी बापू के पिता का नाम प्रभु दास बापू हरियाणी और माता का नाम सावित्री बेन है. मोरारी बापू के छह भाई और दो बहने हैं. सभी भाईयों में मोरारी बापू सबसे छोटे हैं|

कथा में शामिल होती हैं दिग्गज हस्तियां  

मोरारी बापू की कथाओं में तमाम दिग्गज शायर, गीतकार, कवि आदि शामिल होते हैं. मोरारी बापू कई बड़े राजनेता, उद्योगपति और आध्यात्मिक गुरुओं से भी जुड़े हुए हैं. मोरारी बापू के साथ बड़े-बड़े राजनेता, नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी भी नजर आते हैं. पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वे इनकी कथा में श्रोता के तौर पर शिरकत कर चुके हैं. कहा जाता है कि, मोरारी बापू ने ही पहली बार पीएम मोदी को फकीर कहकर संबोधित किया था|

Morari Bapu upcoming Katha 2026 list

Katha 970

SHRINGIRISHI ASHRAM, LAKHISARAI – BIHAR

3rd January – 11th January 2026

Katha 971

DELHI

17th January – 25th January 2026

Katha 972

Palitana – Gujarat

7th February – 15th February 2026

Katha 973

BAGASARa – GUJARAT

7th March – 15th March 2026

Katha 974

MADHAPAR – KUTCH

21st March – 29th March 2026

Katha 975

VISHNUPRAYAG – UTTARAKHAND

4th April – 12th April 2026

Katha

Killari – Maharashtra

23rd May – 31st May 2026

Morari Bapu Katha list 2026 PDF

मोरारी बापू कथा लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करिए

Leave a Comment

Kanaka Durga Temple Online Ticket Booking Ujjain Mahakal Darshan Online Booking:VIP Darshan Online Booking Somnath Temple Live Darshan