Devkinandan Thakur Katha Program List:live Katha today,next program

Devkinandan Thakur live today:देवकीनंदन ठाकुर जी लंबे समय से श्री भागवत कथा,राम कथा, देवी भागवत, शिव पुराण, गीता दी पर प्रवचन देते आ रहे हैं|देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज हिंदू कथा वाचक गायक और आध्यात्मिक गुरु है| देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा सुनने के लिए लाखों भक्तों की जुड़ती है| देवकीनंदन जी में एक प्रख्यात नाम है|तो आईए जानते हैं Devkinandan Thakur Katha Program List

देवकीनंदन ठाकुर जी ऐसे धार्मिक गुरु है जिनके मधुर भजन और प्रवचन सुनना आत्मा भीतर से आनंद कर देती है|देवकीनंदन ठाकुर जी राधा सर्वेश्वर जी के भक्त हैं और भागवत कथा के महान प्रवक्ता हैं. इन्होंने देश-दुनिया में लोगों को आध्यात्मिकता का अनुभव कराया जब यह 6 वर्ष के थे तभी घर छोड़कर वृंदावन चले गए और ब्रज की रासलीला संस्थान में हिस्सा लिया| मैं लगभग 26 वर्षों से कथाओं का प्रवचन देते आ रहे हैं|

Devkinandan Thakur Katha Program List

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं देव की नंदन ठाकुर जी महाराज काफी विख्यात हैं| वह बहुत ही तेजी से बढ़ रही और लाखों हिंदू भक्त उनके कथा वाचन से आकर्षित होते हैं| देवकीनंदन ठाकुर श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन में एक सम्मानित नाम है भारत में उनके कार्यक्रमों में लाखों अनुयायी शामिल होते हैं| उन्होंने भारत और विदेशों में भी भागवत कथा का आयोजन किया है|उनका जन्म 12 सितंबर 1978 को श्री कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा के मांट क्षेत्र के ओहावा गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 

देवकीनंदन ठाकुर जी को लोग भगवान कृष्ण को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं| मैं दुनिया भर में हर साल लगभग 20 से ज्यादा कथाएं सुनते हैं|उनमें से ज्यादा उत्तर भारतीय राज्यों में आयोजित की जाती हैं| देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा में भारी भीड़ उमती है|लोगों की ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राधा सर्वेश्वर स्वयं उनकी कथा में प्रकट होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।तो आज हम आपको देवकीनंदन ठाकुर महाराज की आगामी कथा में शामिल होने की कार्यक्रम सूची सांझा करेंगे|जिसमें कथा का शेड्यूल, स्थान, तिथि और समय शामिल है।

देवकीनंदन जी का जन्म और परिवार

देवकीनंदन ठाकुर जी का जन्म 12 सितंबर 1978 को कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के मांट क्षेत्र के ओहावा गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ. इनके पिता का नाम राजवीर शर्मा और माता का नाम श्रीमति अनसुईया देवी है. अपने माता-पिता से बचपन से ही देवकीनंदन जी कृष्ण भक्ति और लोक कथाएं सुनते आए और इसी का प्रभाव उनके जीवन पर भी पड़ा. देवकीनंदन ठाकुर जी की पत्नी का नाम अंदमाता है. इनका एक पुत्र भी है, जिसका नाम देवांश है.

देवकीनंदन ठाकुर जी की शिक्षा

प्रारंभिक शिक्षा के बाद देवकीनंदन जी ने अंग्रेजी में स्नातक किया और इसके बाद हिंदू सनातन संस्कृति से जुड़कर धर्म ग्रंथों का अध्ययन करने लगे. इस अध्यय के कारण उन्हें सारे धर्म ग्रंथ मुख जबानी याद हो गए. बताया जाता है कि, महज 13 साल की आयु में देवकीनंदन जी ने श्रीमद्भागवत पुराण को कंठस्थ कर लिया था.

देवकीनंदन को क्यों कहते हैं ठाकुर जी

कहा जाता है कि, देवकीनंदन जी जब घर छोड़ वृंदावन में कृष्णलीला मंडली में शामिल हुए थे तो वे कृष्ण लीला में खो जाया करते थे. इस समय वे लोगों को श्रीकृष्ण की मूर्ति की तरह प्रतीत होते थे. इस कारण लोग इन्हें ठाकुर जी कहकर पुकारने लगे. इस तरह से इनका नाम देवकीनंदन ठाकुर जी पड़ा.

देवकीनंदन जी के सराहनीय कार्य

देवकीनंदन ठाकुर जी ने 20 अप्रैल 2006 में विश्व शांति सेवा चैररिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की. इसके जरिए वे भारत के विभिन्न जगहों पर कथाएं और शांति यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं. साथ ही इस संस्था के गो-रक्षा अभियान, गंगा यमुना प्रदूषण मुक्त, दहेज प्रथा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत और आज के आधुनिक युग के युवाओं में भारतीय संस्कृति व संस्कारो की जानकारी देना आदि जैसे प्रमुख उद्देश्य है.

देवकीनंदन ठाकुर जी के जीवन से जुड़े तथ्य

  • देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज अब तक 900 से अधिक कथाएं कर चुके हैं.
  • देवकीनंदन जी गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अभियान चला रहे हैं.
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देवकीनंदन जी को यूपी रत्न से सम्मानित किया गया था. ये सम्मान उन्हें धर्मार्थ कार्यों के लिए दिया गया.
  • इसके साथ ही ब्राह्मण महासंघ ने देवकीनंदन ठाकुर जी को अचार्यिंद्र के पद से सम्मानित किया है.
  • देवकीनंदन जी की कथाओं का लाइव टेलिकास्ट होता है, जिसे वे अपने यूट्यूब चैनल पर चलाते हैं

Devkinandan Thakur Upcoming Katha Date, Time & Venue

कार्यक्रम की तिथिजगहकथा अनुसूचीसमय
20–26 जनवरी, 2025प्रयागराज, उत्तर प्रदेशमहाकुंभ मेले के दौरान श्रीमद्भागवत कथानिर्दिष्ट नहीं है
27 जनवरी, 2025प्रयागराज, उत्तर प्रदेशधर्म संसद – सनातन बोर्ड पर चर्चानिर्दिष्ट नहीं है
27 फ़रवरी – 5 मार्च, 2025नांदेड़, महाराष्ट्रश्रीक्षेत्र उमराज (धाकते पंढरपुर) में श्रीमद्भागवत कथादोपहर 2:00 बजे – शाम 5:00 बजे
मार्च 19–26, 2025सहरसा, बिहारग्राम कोपरिया में श्रीमद्भागवत कथानिर्दिष्ट नहीं है
21-27 अप्रैल, 2025पानीपत, हरियाणाप्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथासायं 4 बजे से 7 बजे तक
11–19 जुलाई, 2025वृंदावन, उत्तर प्रदेशशिव महापुराण कथा एवं 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माणदोपहर 2:00 बजे – शाम 5:00 बजे

Devkinandan Thakur Ji LIVE Katha

फेसबुक चैनलfacebook.com/shridevkinandthakurjivssct
यूट्यूब चैनल लिंकyoutube.com/@Devki NandanThakurJiMaharaj
आधिकारिक वेबसाइटhttps://vssct.com/
श्रीमद् भागवत कथा लाइव 2024यहाँ क्लिक करें

Devkinandan Thakur Ji live Katha today 2024

देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी की कथा सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करिए|

Leave a Comment

Kumara Parvatha Trek Booking Online जानिए दिलजीत दोसांझ इंडिया टूर कौन से शहरों में है, टिकट कीमत Kalka To Shimla Toy Train Booking online