अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: जानिए कौन लोग कर सकते हैं यात्रा और क्या है शर्तें

Amarnath Yatra 2024:अमरनाथ यात्रा 2024 29 जून से शुरू हो रही है| इस साल यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी| इसके लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं| अमरनाथ साइन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| अमरनाथ यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है

Amarnath Yatra 2024:अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है यह यात्रा जून के आखिरी हफ्ते से शुरू हो जाएगी|हर साल बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी अमरनाथ दर्शन के लिए आते हैं| पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को यहीं पर अमर कथा सुनाई थी|मान्यता कहती है कि भगवान शिव यहां पर साक्षात विराजते हैं यहां पर देवी का एक शक्ति पीठ भी है| अमरनाथ यात्रा हिंदुओं की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है |यात्रा करने से पहले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना जरूरी है|

Table of Contents

अमरनाथ यात्रा 2024

बाबा बर्फानी के दर्शन करने की कामना रखने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए भी है| अमरनाथ यात्रा की तारीख सामने आ गई है लिए ऐसे में जरूरी है कि भक्त अपना रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए|दरअसल अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है|

हम आपको बताना चाहते हैं कि साइन बोर्ड ने कहा है कि बार 52 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण यानी एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है|एक मार्ग अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग है, जबकि दूसरा गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग|

श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी दर्शन करने के लिए हर साल लाखों भक्तों की भीड़ आती है भक्ति जुलाई अगस्त श्रवण मेले के दौरान बाबा बर्फानी का दर्शन और पूजा करने के लिए मंदिर के पवित्र गुफा में जाते हैं|

अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा

ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Amarnath Yatra 2024 Online Booking
मंदिर का नाम  अमरनाथ यात्रा
राज्य  जम्मू कश्मीर
मंदिर स्थितजम्मू कश्मीर
बुकिंग करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://jksasb.nic.in/

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फीस

  • अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस प्रति व्यक्ति 150 रुपए तय की गई है।
  • अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए वेबसाइट पर मौजूद बैंक शाखाओं के माध्यम से इस फीस का भुगतान किया जा सकता है। 

Amarnath Yatra 2024 के लिए जरूरी गाइडलाइन

  • यात्रियों का पंजीकरण 15 अप्रैल से नामित बैंक शाखों के माध्यम से शुरू हो जाएगा|
  • 13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा| साथ ही जो महिला 6 सप्ताह की गर्भवती है यह यात्रा नहीं कर सकती|
  • अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक शाखों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन रियल टाइम के आधार पर बायोमेट्रिक केवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा|
  • अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण के लिए हर व्यक्ति का 150 शुल्क है|

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र है अनिवार्य

जो भी लोग अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आवेदन नहीं कर सकेंगे|

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद भीतर गुफा से रोज सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा लोग वेबसाइट और ऐप पर के जरिए भी शामिल हो सकते हैं|

अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजीकरण

  • सबसे पहले आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए|
  • मेन्यू में ‘Online Service‘ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Yatra Permit Registration पर क्लिक करें।
  • फिर I Agree पर चेक करके Register पर क्लिक कर दें।
  • यहां यात्री को अपनी पूरी जानकारी भरनी है और सबमिट कर देना है फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा|
  • ओटीपी डालने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर करके जमा कर दें|
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा|
  • सबसे बाद में यात्रा परमिट डाउनलोड करना जरूरी है|

Amarnath Yatra 2024 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • जम्मू कश्मीर बैंक पंजाब नेशनल बैंक भारतीय स्टेट बैंक येस बैंक और 540 शाखों में पंजीकरण होगा|
  • अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को जितने व्यक्ति साथ यात्रा के लिए जा रहे हैं उनकी फोटो शराब पंजीकरण की 250 रुपए प्रति मोबाइल फोन नंबर ईमेल सहित की जरूरत पड़ेगी|
  • पोस्टल चार्जेस एक से पांच श्रद्धालुओं के 50 रुपए, छह से लेकर 10 तक भक्तों के लिए 100 रुपए, 11 से 15 तक के लिए 150 रुपए, 16 से 20 तक के लिए 200 रुपए, 21 से 25 के लिए 250 रुपए और 26 से 30 के लिए 300 रुपए होंगे। इसके अलावा 8 अप्रैल के बाद का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध माना जाएगा।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण फीस व पोस्टल चार्ज श्री अमरनाथ जी श्राइन के मुख्य अकाउंट अधिकारी के नाम भेजने होंगे।

श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र क्या है?

अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं? तीर्थयात्रियों को आधार जैसे वैध सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र के साथ 8 अप्रैल, 2024 के बाद एक अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचएस) जमा करना होगा।

अमरनाथ जाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

जो भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 8 अप्रैल 2024 को या उसके बाद किसी अधिकृत डॉक्टर से जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी), आधार कार्ड, सरकार के मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन मान्य होगा|

अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को जितने व्यक्ति साथ यात्रा के लिए जा रहे हैं उनकी फोटो, यात्रा पंजीकरण की 250 रुपए प्रति यात्री फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल सहित पते की जरूरत पड़ेगी।

Leave a Comment

जानिए दिलजीत दोसांझ इंडिया टूर कौन से शहरों में है, टिकट कीमत Kalka To Shimla Toy Train Booking online आज तक कोई इस कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाया मणि के दर्शन कैलाश पर्वत पर